नेपाल प्रीमियर लीग 2024 (Nepal Premier League 2024) सीजन इस समय नेपाल में चल रहा है। नेपाल में क्रिकेट का क्रेज हर दिन बढ़ रहा है और इसी वजह से नेपाल में इस लीग की शुरुआत की गयी। 

Advertisement

इस टी20 टूर्नामेंट में ज्यादातर खिलाड़ी घरेलू ही हैं। वहीं कुछ इंटरनेशनल सितारें भी इस लीग में अपनी चमक बिखेर रहे है। तो ऐसे में हम आपको उन 5 लोकप्रिय इंटरनेशनल क्रिकेटरों के बारे में बताएंगे जो नेपाल प्रीमियर लीग में खेल रहे है। 

Advertisement

1. शिखर धवन

इस लिस्ट में टॉप पर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) एनपीएल 2024 टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सबसे बड़े नामों में से एक हैं। बाएं हाथ का बल्लेबाज करनाली याक का हिस्सा है। वह अपनी एनपीएल टीम के लिए पहले ही एक अर्धशतक लगा चुके हैं।

2. मार्टिन गप्टिल 

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे है। न्यूज़ीलैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज विराटनगर किंग्स टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आ रहे है। 

Advertisement

3. रवि बोपारा

पूर्व इंग्लैंड के ऑलराउंडर रवि बोपारा (Ravi Bopara) हैरान करने वाले तरीके से अभी भी क्रिकेट में सक्रिय हैं। बोपारा टी20 लीग्स में भाग लेते हैं, और उनका हालिया अनुभव वर्तमान में चल रहे NPL में है, जहां वह चितवन राइनोज को रिप्रेजेंट कर रहे है। 

4. बेन कटिंग

Advertisement

आईपीएल 2016 फाइनल के मैन ऑफ द मैच पुरस्कार विजेता बेन कटिंग (Ben Cutting) एनपीएल टूर्नामेंट में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कटिंग रोहित पौडेल की कप्तानी में खेलने वाली लुम्बिनी लायंस टीम का हिस्सा हैं। 

आईपीएल 2016 में कटिंग सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे। वो आखिरी बार आईपीएल में 2019 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए दिखाई दिए थे। आईपीएल में उन्होंने 21 मैच खेले है और 168.79 के स्ट्राइक रेट की मदद से 238 रन अपने नाम किये है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 10 शिकार करने में सफलता हासिल की है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार