22 फऱवरी, (CRICKETNMORE)। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 24 फरवरी को केपटाउन में खेला जाएगा। इस समय सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और निर्णायक मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड्स दांव पर होंगे। आइए जानते हैं।  

Advertisement

पहली टी20 सीरीज जीत

Advertisement

तीन टेस्ट मैचों की सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है। अगर टीम इंडिया आखिरी मुकाबला जीत लेती है तो यह साउथ अफ्रीका की धरती पर यह उसकी पहली द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीत होगी। 

विराट कोहली के 2000 रन

रनमशीन विराट कोहली तीसरे टी20 में 17 रन बनाते ही अपने 2000 रन पूरे कर लेंगे। इस समय उनके नाम 57 मैचों की 53 पारियों में 1983 रन दर्ज हैं, जिसमें 18 अर्धशतक शामिल हैं। उनसे पहले मार्टिन गुप्टिल (2271 रन) और ब्रेंडन मैकुलम (2140 रन) ने ही ये कारनामा किया है। 

 
Advertisement

सबसे तेज 2 हजार रन

अगर कोहली इस मुकाबले में अपने 2000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरा कर लेते हैं तो उनके नाम सबसे तेज इस मुकाम पर पहुंचने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। इस समय ये रिकॉर्ड ब्रेंडन मैकुलम के नाम हैं, जिन्होंने 67 मैचों में 2000 रन पूरे किए थे। 

Advertisement

रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं युवराज सिंह का रिकॉर्ड

हिटमैन रोहित शर्मा अगर अपनी पारी में 6 छक्के मारने में सफल होते हैं तो वह युवराज सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ देगें। टी- 20 इंटरनेशनल में युवराज सिंह ने अबतक 74 छक्के जमाए हैं। वहीं रोहित शर्मा के नाम जोहान्सबर्ग टी- 20 तक 69 छक्के दर्ज हैं। 

Advertisement

सुरेश रैना 50 छक्के कर सकते हैं पूरे

सुरेश रैना तीसरे टी20 में बल्लेबाजी के दौरान 2 छक्के जड़ने में कामयाब रहते हैं तो अपने टी- 20 इंटरनेशनल करियर में 50 छक्के पूरे कर लेंगे। ऐसा कमाल करने वाले रैना भारत के तीसरे बल्लेबाज बन जाएगें। आपको बता दें कि युवराज सिंह (74) और रोहित शर्मा (69) टी- 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 से ज्यादा छक्का जमा चुके हैं।

Advertisement

धोनी करेंगे 50 कैच पूरे

धोनी तीसरे मुकाबले में एक कैच पकड़ते ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर 50 कैच पकड़ने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। धोनी ने विकेटों के पीछे अब तक सबसे ज्यादा 78 शिकार किए हैं, जिसमें 49 कैच और 29 स्टंपिंग शामिल हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार