2 मार्च,(CRICKETNMORE)। बांग्लादेश के खिलाफ हेमिल्टन से सेड्डन पार्क में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक जड़ा। विलियमसन ने 257 गेंदों में 19 चौकों की मदद से नाबाद 200 रन बनाए।

Advertisement

इस पारी के दौरान विलियमसन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 6000 रन भी पूरे कर किए। वो सबसे तेज ये मुकाम हासिल करने वाला कीवी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 71वें मैच की 126वां पारी में ये आंकड़ा छुआ है। 

Advertisement

उनसे पहले स्टीफन फ्लेमिंग (7172 रन), रॉस टेलर (6523 रन) और ब्रैंडन मैकुलम (6453 रन) ने न्यूजीलैंड के लिए 6000 रन बनाए हैं।

विलियमसन के दोहरे शतक के अलावा टॉम लैथम (161) औऱ जीत रावल (132) के शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 715 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह पहली बार है जब टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड ने 700 रनों का आंकड़ा छुआ है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार