इरफान पठान और यूसुफ पठान ने बेशक क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन इसके बावजूद वो सोशल मीडिया पर अपनी राय देते रहते हैं और फैंस इनको काफी पसंद भी करते हैं। हालांकि, पठान ब्रदर्स एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं और वजह जानने के बाद आपके होश उड़ना तय हैं।

Advertisement

दरअसल, इरफान पठान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे उनके घर में सांप घुस आया था और काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया गया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इरफान और यूसुफ सांप को हाथ में पकड़ते हुए भी दिख रहे हैं।

Advertisement

इरफान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'पठान भाईयों के घर में बिन बुलाए मेहमान आया। सांप को प्यार से बचाने के लिए राज भवसार को धन्यवाद।' पठान की इस पोस्ट पर कई सारे कमेंट्स आ रहे हैं और फैंस इस वीडियो को काफी शेयर कर रहे हैं।

आपको बता दें कि पठान ब्रदर्स लेजेंडेस् क्रिकेट लीग में खेलते हुए देखा जा चुका है और उम्मीद की जा रही है कि वो आगामी सीज़न में भी शिरकत करेंगे। इरफान पठान ने पिछले लेजेंड्स क्रिकेट लीग सीजन में बल्ले से ऐसा धमाल मचाया था जिसे देखकर लगा कि शायद उन्होंने जल्दी ही रिटायरमेंट ले ली। ऐसे में इस बार भी अगर वो खेले तो फैंस उनसे ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार