भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर को एक फैन ने फटकार लगाई है। जी हां, भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद में खेले गए पहले वनडे के बाद आकाश ने एक बार फिर से टीम मैनेजमेंट के कुछ फैसलों पर नाराज़गी जताई थी जिसके बाद एक फैन ने आकाश को नेगेटिविटी ना फैलाने की सलाह दी।

Advertisement

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हरा दिया था और इसके साथ ही अब भारत तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हैं।पहले वनडे में ऑलराउंडर दीपक हुड्डा को डेब्यू का मौका मिला लेकिन उन्होंने गेंदबाज़ी नहीं की जिसके बाद आकाश ने ट्वीट करके सवाल उठाया।

Advertisement

आकाश ने कहा, “पहले वेंकटेश अय्यर और अब हुड्डा। अगर उन्हें गेंदबाजी नहीं कराएंगे तो ऑलराउंडर बनाना असंभव है या शायद, चयनकर्ता खिलाड़ियों को ऑलराउंडर के रूप में चुन रहे हैं लेकिन टीम प्रबंधन को उनकी गेंदबाजी क्षमताओं पर बहुत कम या कोई विश्वास नहीं है।"

चोपड़ा के इस ट्वीट पर एक फैन ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, "क्या तुम्हारे पास बोलने के लिए कभी कुछ सकारात्मक है?. आज भारत को छठे गेंदबाज की जरूरत नहीं थी। कोई आश्चर्य नहीं कि आपने केवल कुछ मैच ही खेले हैं। ऊपर उठो। नकारात्मकता फैलाना बंद करो।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार