पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा अक्सर बेबाकी से सोशल मीडिया पर अपनी राय देते हैं लेकिन कई बार उनकी राय और भविष्यवाणी गलत साबित होती है जिसके चलते फैंस उन्हें ट्रोल भी करते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है जब आकाश चोपड़ा ने दीपक चाहर की चोट को लेकर एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने गलत इनफॉर्मेशन फैलाने वालों पर सवाल उठाया।

Advertisement

आकाश ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'कुछ दिनों पहले किसी ने खबर दी थी कि दीपक चाहर के टखने में चोट है। केवल ये पता लगाने के लिए कि उनकी पीठ में अकड़न है और वे एहतियात के तौर पर एनसीए गए हैं। क्या ये प्यारे लोग मानते हैं कि उन्होंने गलत किया और गलत सूचना फैलाई? जवाबदेही? नीति?'

Advertisement

आकाश के इस ट्वीट को लेकर कई तरह के फैंस ने अपने कमेंट्स शेयर किए लेकिन एक ऐसा यूज़र भी था जिसने आकाश की ही क्लास लगा दी। आकाश और इस फैन के बीच सरेआम तू-तू-मैं-मैं भी हो गई। इस फैन ने आकाश के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा कि उनका घर ही गलत प्रेडिक्शन्स करके चलता है।

इस फैन ने आकाश के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'भाई तू खुद उल्टा पुल्टा गेम प्लान बना के और आड़े टेढ़े भविष्यवाणियों से घर चलाता है तू क्या गलत सूचना के बारे में बोल रहा।'

इस फैन की तू-तड़ाक के बाद आकाश ने भी अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की और लिखा, दोस्त 'बुरा मत मानना, लगता है तुम्हारे सिर्फ़ ट्विटर हैंडल में अक्ल है।'

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार