18 अक्टूबर। भारत के पूर्व क्रिकेटर और इस समय कमेंट्री में अपना जलवा बिखेर रहे आकाश चोपड़ा ने ट्विटर पर वनडे की ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन की घोषणा की है। अपने वनडे प्लेइंग इलेवन मं आकाश चोपड़ा ने सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा को ओपनर के तौर पर शामिल किया है तो वहीं तीसरे नंबर पर सौरव गांगुली को जगह दी है।

Advertisement

इस समय अपनी बल्लेबाजी से जलवा बिखेरने वाले विराट कोहली को आकाश चोपड़ा को अपनी टीम में नंबर 4 पर बल्लेबाजी कराई है। 

Advertisement

आकाश चोपड़ा की ऑल टाइम वनडे प्लेइंग इलेवन में युवराज सिंह को नंबर 5 पर तो वहीं धोनी को नंबर 6 पर रखा है। आकाश चोपड़ा ने अपनी टीम में कप्तान के तौर पर महान कपिल देव को जगह दी है।

स्पिनर में अनिल कुंबले और हरभजन सिंह आकाश चोपड़ा की पसंद बने हैं तो वहीं जसप्रीत बुमराह और जहीर खान तेज गेंदबाजी के तौर पर आकाश चोपड़ा की टीम में शामिल हैं।

आकाश चोपड़ा की ऑल टाइम वनडे प्लेइंग इलेवन

सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, सौरव गांगुली, विराट कोहली, युवराज सिंह, धोनी, कपिल देव (कप्तान), हरभजन सिंह, अनिल कुंबले, जहीर खान और जसप्रीत बुमराह

Advertisement

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार