हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में वापस चले जानें पर गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की कप्तानी युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) करते हुए नजर आएंगे। गिल को कप्तानी का कोई अनुभव नहीं है। क्या स्टार खिलाड़ी बल्ले से जितना अच्छा प्रदर्शन किया है क्या कप्तानी में भी उस तरह का प्रदर्शन कर पाएंगे। इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। आकाश ने कहा कि अपनी लीडरशिप्स दिखाने का एक महत्वपूर्ण मौका है। 

Advertisement

पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि, "शुभमन गिल, मेरे रॉकस्टार खिलाड़ी, ग्रेटनेस का डीएनए। लेकिन यह एक नई चुनौती होगी क्योंकि अब आप एक कप्तान के रूप में खेलेंगे। हम सभी ने देखा है कि वह अच्छी बल्लेबाजी करते हैं। आप उन्हें अब कप्तान बना रहे हैं क्योंकि वह उस टीम में आपके सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी है, लेकिन क्या वह इतनी अच्छी कप्तानी कर सकते है?"

Advertisement

उन्होंने कहा कि, "मुझे लगता है कि गुजरात टाइटंस की कप्तानी के तार आशीष नेहरा से जुड़े हुए हैं। यदि वह ट्यूनिंग ठीक है, जो मुझे लगता है कि ऐसा ही होगा, तो वे टीम को आगे ले जाएंगे। ऐसे में शुभमन गिल के पास कप्तान के तौर पर बड़ा मौका होगा।" टाइटंस में शामिल होने से पहले पांड्या ने कभी भी किसी आईपीएल टीम की कप्तानी नहीं की थी। इसके बावजूद उन्होंने आईपीएल 2022 में टीम को डेब्यू सीजन में ही चैंपियन बना दिया था। अब पांड्या के जानें के बाद गिल हेड कोच नेहरा के साथ मिलकर टीम को दोबारा चैंपियन बना पाएंगे कि नहीं ये देखना दिलचस्प रहेगा। 

24 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज गिल के आईपीएल करियर की बात की 91 मैच खेले है और 134.07 के स्ट्राइक रेट की मदद से 2790 रन अपने नाम किये है। इस दौरान ये युवा बल्लेबाज 3 शतक और 18 अर्धशतक जड़ने में कामयाब रहा है। आईपीएल में उनका हाईएस्ट स्कोर 129 रहा है। गुजरात आईपीएल 2024 में अपना पहला मैच 24 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। 

Also Read: Live Score

IPL 2024 के लिए गुजरात टाइटंस की पूरी टीम: डेविड मिलर, शुभमन गिल (कप्तान), मैथ्यू वेड, ऋद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकांडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन, रॉबिन मिंज। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार