Aakash Chopra Picks India's XI For Final vs NZ: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का फाइनल रविवार, 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ Final) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। उन्होंने अपनी XI में अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती दोनों को ही जगह दी है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो साझा करके क्रिकेट फैंस के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय XI साझा की है। उन्होंने कहा, "अगर आप अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती का बहुत महत्वपूर्ण योगदान ना रहने के बाद भी फाइनल तक पहुंचे हैं तो मेरे विचार में आप अभी भी बदलाव नहीं करना चाहेंगे। अभिषेक अभी भी टी20 इंटरनेशनल का नंबर-1 बैटर है तो मैं उन्हें यहां (प्लेइंग XI) रख रहा हूं।"

Advertisement

इसके बाद आकाश चोपड़ा ने वरुण चक्रवर्ती के सेलेक्शन पर अपनी बात रखी। वो बोले, "सच कहूं तो मैं वरुण चक्रवर्ती को रखूंगा। मुझे थोड़ा टेंप्टेशन है कि कुलदीप को रखूं, लेकिन एक दिन तो आएगा जहां सब कुछ बदल जाएगा। मैं वही प्लेइंग इलेवन के साथ जा रहा हूं जिसने पिछला मैच खेला था।"

गौर करें कि 25 साल के अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बेहद ही खराब फॉर्म में दिखे हैं और अब तक टूर्नामेंट में 7 मैचों में सिर्फ 12.71 की औसत से 89 रन जोड़ पाए हैं। इस दौरान वो तीन बार तो बिना खाता खोले ही आउट हुए। दूसरी तरफ बात करें अगर वरुण चक्रवर्ती की तो उन्होंने टूर्नामेंट में 8 मैचों में 13 विकेट झटके हैं, लेकिन पिछले 4 मैचों में वो काफी महंगे साबित हुए जहां उन्होंने सिर्फ 4 विकेट निकाले और तीन मैचों में तो 40 या उससे ज्यादा रन खर्चे। भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में उन्होंने 64 रन तक लुटा दिए थे।

आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार