India playing xi final match against nz
IND vs NZ: अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती IN या OUT? Aakash Chopra ने T20 WC Final के लिए चुनी Team India की प्लेइंग XI
Aakash Chopra Picks India's XI For Final vs NZ: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का फाइनल रविवार, 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ Final) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। उन्होंने अपनी XI में अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती दोनों को ही जगह दी है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो साझा करके क्रिकेट फैंस के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय XI साझा की है। उन्होंने कहा, "अगर आप अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती का बहुत महत्वपूर्ण योगदान ना रहने के बाद भी फाइनल तक पहुंचे हैं तो मेरे विचार में आप अभी भी बदलाव नहीं करना चाहेंगे। अभिषेक अभी भी टी20 इंटरनेशनल का नंबर-1 बैटर है तो मैं उन्हें यहां (प्लेइंग XI) रख रहा हूं।"
Related Cricket News on India playing xi final match against nz
Cricket Special Today
-
- 06 Mar 2026 03:12
-
- 04 Mar 2026 09:05
-
- 26 Feb 2026 08:32
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago
-
- 4 days ago