पूर्व भारतीय बल्लेबाज और मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें बात करते हुए उन्होंने संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स के लिए अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है।

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने बतौर ओपनर इंग्लैंड के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को रखा है। तीसरे नंबर पर चोपड़ा ने टीम के युवा कप्तान संजू सैमसन को जगह दी है। चौथे नंबर पर इस टीम में अनकैप्ड इंडियन रियान पराग और पांचवें पर टीम के ऑलराउंडर राहुल तेवतीया काबिज है।

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने अपनी इस टीम में ऑलराउंडर की संख्या को और बढ़ाया है और छठे नंबर पर बाएं हाथ के खिलाड़ी शिवम दुबे और 7वें पर साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को जगह दी है। इस टीम में श्रेयष गोपाल के रूप में एकमात्र मुख्य स्पिनर है।

तेज गेंदबाजों की बात करें तो बाएं हाथ के जयदेव उनादकट 9वें नंबर पर , युवा गेंदबाज कार्तिक त्यागी 10वें नंबर पर और आखिरी गेंदबाज के रूप में बांग्लादेश के मुस्ताफिजुर रहमान को जगह मिली है।

आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन कुछ ऐसी दिखती है -

जोस बटलर, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन(कप्तान), रियान पराग, राहुल तेवतिया, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, श्रेयष गोपाल, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी, मुस्ताफिजुर रहमान

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार