पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने आईपीएल के 14वें सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की आइडियल प्लेइंग इलेवन चुनी है। उन्होंने अपनी इस टीम में बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को जगह नहीं दी है। 

Advertisement

आकाश ने युवा शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी को बतौर ओपनर चुना है। इसके बाद नंबर तीन नीतीश राणा,चार पर कप्तान इयोन मोर्गन और पांचवें पर दिनेश कार्तिक को चुना है। बतौर ऑलराउंडर उन्होंने आंद्रे रसेल को चुना है। 

Advertisement

इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी विभाग में तीन स्पिनर्स को जगह दी है। जिसमें उन्होंने वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और सुनील नारायण को रखा है। 

आकाश ने कहा अगर सुनील नारायण नहीं चलते हैं और पिच मिजाज को देखते हुए उनकी जगह फर्ग्यूसन या शाकिब को जगह दी जा सकती है। बतौर तेज गेंदबाज पैट कमिंस और प्रसिद्ध कृष्णा हैं। कमिंस को उन्होंने 7 नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भी चुना है। 

बता दें कि 9 अप्रैल से आईपीएल के 14वें सीजन की शुरूआत हो रही है।  मोर्गन की कप्तानी वाली केकेआर अपना पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 11 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी। 

आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई केकेआर की आइडियल प्लेइंग XI

Advertisement

शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा, इयोन मोर्गन, दिनेश कार्तिक,आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा, सुनील नारायण, कुलदीप यादव

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार