भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने जब से ये बयान दिया है कि भारत 2023 में एशिया कप के अगले संस्करण के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा, तभी से दोनों देशों के बीच एक नया विवाद उभरता हुआ दिख रहा है। जय शाह के बयान के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने भारत के इस फैसले की तीखी आलोचना की और अब पीसीबी ने भी कड़े शब्दों में लिखे एक पत्र के जरिए अपना पक्ष रखा है।

Advertisement

पीसीबी ने इस पत्र के जरिए अगले साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप से हटने की धमकी दी और कहा कि पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने के भारत के कदम का दोनों पड़ोसियों के बीच क्रिकेट संबंधों पर असर पड़ सकता है। हालांकि, इसी बीच भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एक ऐसा बयान दिया है जो पाकिस्तान को थोड़ा और दर्द देगा। आकाश ने कहा है कि वो 'लिखित में' दे सकते हैं कि भारत अगले साल होने वाले एशिया कप के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगा लेकिन पाकिस्तान वनडे वर्ल्ड कप खेलने भारत जरूर आएगा।

Advertisement

अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए आकाश ने कहा, "अगर भारत भाग नहीं लेता है तो एशिया कप बिल्कुल नहीं हो सकता। विश्व कप की तुलना में एशिया कप एक छोटा टूर्नामेंट है। विश्व कप छोड़ने का मतलब है कि आप आईसीसी द्वारा (भाग लेने वाले देशों के साथ) राजस्व की एक बड़ी राशि को समाप्त कर देंगे। ये मामला है कि अब आंखें कौन पहले झपकाता है। इसलिए मैं इसे गंभीरता से नहीं ले रहा हूं। मुझे लगता है कि एशिया कप 2023 एक तटस्थ स्थान पर आयोजित किया जाएगा।"

Also Read: Live Cricket Scorecard

Advertisement

आगे बोलते हुए इस मशहूर कमेंटेटर ने कहा, "बेशक, एसीसी एक संघ है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि भारत एसीसी से एक पैसा भी नहीं लेता है। हर कोई (एसीसी) खजाने से एक निश्चित राशि लेता है, चाहे 40 लाख हो या 80 लाख, लेकिन भारत अपनी राशि बांट देता है। भारत एसीसी में एक बड़े भाई की भूमिका निभा रहा है। हमारी टीम पाकिस्तान की यात्रा नहीं कर सकती है, तो मैं आपको ये लिखित रूप में दे सकता हूं कि भारत नहीं जाएगा। एशिया कप भी तटस्थ स्थान पर आयोजित किया जाएगा और पाकिस्तान भी निश्चित रूप से विश्व कप (भारत में) खेलने आएगा। मैं ये सब लिखित में देने के लिए तैयार हूं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार