भारतीय क्रिकेट टीम के बहुत से स्टार खिलाड़ियों ने ग्राउंड पर लंबे समय तक देश की सेवा करने के बाद पॉलिटिक्स में अपना करियर आगे बढ़ाया। इन्हीं में से एक हैं वर्ल्ड कप विनिंग टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी गौतम गंभीर और हरभजन सिंह। गौतम गंभीर भाजपा के सांसद हैं, वहीं हरभजन सिंह ने आप आदमी पार्टी के साथ जोड़कर अपना पॉलिटिकल करियर शुरू किया है। हाल ही में इन दोनों ही दिग्गजों की मुलाकात हुई जिसकी तस्वीरें गौतम गंभीर ने शेयर कर अपने दोस्त हरभजन सिंह पर AAP का नाम लेते हुए तंज कसा है। 

Advertisement

गौतम गंभीर ने हरभजन सिंह के साथ मुलाकात के बाद अपने आधिकारी ट्विटर अकाउंट से तस्वीर को साझा करते हुए एक मज़ेदार मैसेज भी लिखा जिस पर अब फैंस के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। गौतम गंभीर ने लिखा, 'AAPse तो पुरानी दोस्ती है और रहेगी हरभजन सिंह।' गौरतलब है कि दोनों ही स्टार दो अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों का हिस्सा हैं लेकिन इसके बावजूद उनके रिश्तों में बिल्कुल बदलाव नज़र नहीं आ रहे हैं। 

Advertisement

सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर की पोस्ट पर लगातार ही फैंस के रिएक्शन देखने को मिले हैं। एक फैन ने इन तस्वीर को देखकर कमेंट किया, 'लो बीजेपी और आम आदमी पार्टी में गठबंधन हो गया।' वहीं एक यूजर ने कहा, 'आपने इनको गलत रास्ते पर जाने ही क्यों दिया।'

बता दें कि अरविंद केजरीवाली की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी ने हरभजन सिंह को पंजाब से राज्यसभा भेजा है, वहीं दूसरी तरफ गौतम गंभीर भारतीय जनता पार्टी की और से लोकसभा सांसद है। गौरतलब है कि गौतम गंभीर ने लगातार ही अपने बयानों से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार