जोहांसबर्ग, 17 जनवरी| साउथ अफ्रीका की टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान अब्राहम डी विलियर्स ने मंगलवार को साफ कर दिया कि वह क्रिकेट के किसी भी फॉरमेट से संन्यास नहीं लेंगे। इसके साथ डी विलियर्स ने उन अटकलों पर विराम लगा दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि अपने करियर को विस्तार देने के लिए वह टेस्ट मैचों से संन्यास पर विचार कर रहे हैं।

Advertisement

डी विलियर्स ने साउथ अफ्रीकी रेडियो स्टेशन 702 से कहा, "मैं टेस्ट से संन्यास नहीं ले रहा हूं। मैं किसी भी फॉरमेट से संन्यास नहीं ले रहा हूं। यह तय है। मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं।"

Advertisement

मौजूदा समय में सबसे धाकड़ बल्लेबाजों में शुमार ने डी विलियर्स ने हालांकि कहा कि 2019 विश्व कप में खेलना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वह अपने ऊपर जारी दबाव को कम करने के लिए कदम उठाएंगे।

ये भी पढ़ें: OMG: टीम इंडिया के लिए दूसरे वनडे से पहले आई बुरी खबर

डी विलियर्स ने कहा, "मैं आने वाले समय में कुछ तरह के चयन करूंगा। यह मेरे लिए आसान नहीं होगा। मैंने हमेशा से यह चाहा है कि मैं देश के लिए हर एक मैच खेलूं लेकिन आजकल जिस तरह का व्यस्त कार्यक्रम चल रहा है, उसे देखते हुए 32 साल की उम्र में मुझे अपने लिए कुछ बातें सुनिश्चित करनी होंगी। अगर मैं काफी गुणा-गणित करूंगा तो 2019 या फिर अधिक से अधिक 2020 तक खेल सकता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि उस समय तक मैं इतना फिट रहूंगा कि अपने साथियों के साथ विश्व कप ट्रॉफी उठा सकूं।"

डी विलियर्स ने यह भी कहा कि कोहली की जिस चोट ने उन्हें अगस्त के बाद से क्रिकेट से दूर रखा है, वह उससे उबर चुके हैं और श्रीलंका के साथ 25 जनवरी को होने वाले टी-20 मैच के साथ टीम में वापसी करना चाहते हैं।

Advertisement

ऐसी अटकलें थीं कि डी विलियर्स टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। मीडिया में ऐसी खबरें थीं कि डी विलियर्स सीमित ओवरों में अपने करियर को बढ़ाने के लिए टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आधाकारिक वेबसाइट ने रविवार को साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसिस के हवाले से लिखा था, "मैं एबी (डिविलियिर्स) के बारे में नहीं कह सकता कि वह टेस्ट क्रिकेट के बारे में क्या सोच रहे हैं। हमें इसका इंतजार करना होगा। हम उनकी एकदिवसीय टीम में वापसी के लिए तैयार हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि वह टेस्ट क्रिकेट खेलने का फैसला लें। वह निश्चित ही विश्व स्तर के बल्लेबाज हैं और एक कप्तान के तौर पर मैं उन्हें टीम में चाहूंगा।

विशेष: टीम इंडिया के तीन क्रिकेटर्स ने ऐन मौके पर दिया धोखा, क्या फैंस करेंगे माफ

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार