साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डी विलियर्स (Ab De Villiers) ने 2 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के लिए अपनी चार पंसदीदा टीमों का चुनाव किया है जो कि उनके अनुसार टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेल सकती हैं।

Advertisement

एबी डी विलियर्स ने भविष्यवाणी करते हुए ये कहा है कि इंडिया, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंच सकती हैं। डी विलियर्स का मानना है कि इंडियन टीम में काफी टैलेंट हैं हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि वो टूर्नामेंट जीत ही जाएंगे। लेकिन वो ऐसा करने वाली टीमों में से मुख्य दावेदार हैं।

Advertisement

वहीं दूसरी तरफ मिस्टर 360 का ये भी कहना है कि ऑस्ट्रेलिया का आईसीसी इवेंट में जैसा रिकॉर्ड रहा है उन्हें कोई भी नज़रअंदाज नहीं कर सकता। डी विलियर्स ने साउथ अफ्रीका को भी बैक किया है। उनका मानना है कि साउथ अफ्रीका के पास काफी इनफॉर्म खिलाड़ी हैं। वो अंडरडॉग हैं, वो फेवरेट नहीं हैं, लेकिन काफी काबिल भी हैं।

Also Read: Live Score

चौथी टीम चुनते हुए डी विलियर्स थोड़े कंफ्यूज दिखे। वो न्यूजीलैंड और पाकिस्तान में से किसी एक को चुनना चाहते थे और उन्होंने पाकिस्तान को चुना। ऐसा इसलिए क्योंकि डी विलियर्स का मानना है कि पाकिस्तान एक डेंजर टीम है, उनका बॉलिंग अटैक अच्छा है इसलिए वो सेमीफाइनल तक पहुंच सकती हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार