टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का फाइनल भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच 29 जून, शनिवार को बारबाडोस में खेला जाएगा। इस महामुकाबले से पहले साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर एबी डी विलियर्स (AB de Villiers) ने एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।
दरअसल, एबी डी विलियर्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा किया है जिसमें उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल पर बात करते हुए ये भविष्यवाणी कर दी है कि इस बार टूर्नामेंट का खिताब साउथ अफ्रीका जीतने वाली है।
एबी डी विलियर्स ने कहा, 'साउथ अफ्रीका के लोगों ने अपनी टीम को आईसीसी का फाइनल खेलते हुए देखने के लिए 33 साल इंतजार किया है। साउथ अफ्रीकी टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में शनिवार को बारबाडोस में भारत का सामना करेगी। मैं साउथ अफ्रीका को बैक कर रहा हूं। ये एक करीबी मुकाबला होगा। हमे पता है कि इंडिया एक सुपर स्टार्स की टीम है, लेकिन मेरा मानना है कि साउथ अफ्रीका का समय आ गया है। इस टीम में ताकत है। टॉप ऑर्डर में टीम के पास डी कॉक, मार्कराम, और रीजा हेंड्रिक्स की ताकत है। मिडिल ऑर्डर में मिलर, क्लासेन और स्टब्स की पावर है और पेस अटैक में यानसेन, रबाडा और नॉर्खिया की पावर है।'
इतना ही नहीं, एबी डी विलियर्स ने ये भी कहा है कि टीम के पास केशव महाराज और तबरेज शम्सी जैसे अच्छे स्पिनर है और साउथ अफ्रीका की टीम एक ऐसी टीम है जो कि पूर्ण हैं। कुल मिलाकर डी विलियर्स ने ये साफ कर दिया है कि उनके अनुसार टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल इंडिया नहीं, बल्कि साउथ अफ्रीका जीतने वाला हे।
हालांकि ये तो समय ही बातएगा कि एबी डी विलियर्स की ये भविष्यवाणी सच हो पाती है या नहीं। गौरतलब है कि इंडिया-साउथ अफ्रीका फाइनल पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन बारिश खेल बिगाड़ती है तो ऐसे में ये मैच रिजर्व डे पर खेला जाएगा। आपको बता दें कि मैच का नतीजा आने के लिए दोनों ही टीमों को कम से कम 10-10 ओवर खेलने होंगे।