जोहान्सबर्ग, 26 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| साउथ अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने से इनकार किया है लेकिन कहा है कि वह देश की शीर्ष टी-20 लीग में खेलेंगे। दुनिया भर में अपनी कलात्मक बल्लेबाजी के लिए प्रसिद्ध डी विलियर्स अगले महीने से शुरू हो रहे मजांसी सुपर लीग में श्वाने स्पार्टन्स की ओर से खेलेंगे। 

Advertisement

'ईएसपीएन' ने डी विलियर्स के हवाले से बताया, "मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। काफी वक्त हो गए हैं, मैंने क्रिकेट नहीं खेला लेकिन मैं लय में वापसी करने की कोशिश में हूं। ऐसे ब्रेक मेरे लिए पहले भी आते रहे हैं। ब्रेक के बाद वापसी करना और गेंद के साथ सही संपर्क करना चुनौतीपूर्ण होता है।"

Advertisement

डी विलियर्स ने टी-20 लीग पर कहा, "यह साउथ अफ्रीका क्रिकेट के विकास के लिए बहुत बड़ा कदम है। सभी खिलाड़ी इसकी सफलता के लिए अपने हिसाब से सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे। एक यूनिट को तौर पर हम सिर्फ इस टूर्नामेंट की अच्छी शुरूआत ही नहीं चाहते हैं बल्कि दुनिया के हर कोने में चाहने वालों के लिए इसे मनोरंजक बनाना चाहेंगे।"

उन्होंने साउथ अफ्रीका की तरफ से 2004 से 2018 तक क्रिकेट खेला। डिविलियर्स के नाम 114 टेस्ट मैच में 8765 रन हैं जबकि उन्होंने 228 वनडे में 9577 रन बनाए। टेस्ट में डिविलियर्स ने 22 जबकि वनडे में 25 शतक बनाए हैं। उन्होंने इस वर्ष इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के समाप्त होने के बाद संन्यास की घोषणा की थी।

डि विलियर्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी वापसी की अटकलों को खारिज करते हुए कहा, "नहीं, मैं वापसी नहीं करूंगा। मैंने यह कहकर गलती कर दी कि 'कभी रुकना नहीं चाहिए'। मैंने इस फिलॉसफी को अपने जीवन में उतारा है। मैं यह कहना चाहता था कि मेरा ध्यान वर्तमान की स्थिति पर केंद्रित है लेकिन इसका गलत मतलब निकाला गया। मैं विश्व में किसी को भी असमंजस की स्थिति में नहीं रखना चाहता, खासकर साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम को।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार