रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम को कल रात एलिमिनेटर मुकाबले में दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद सोशल मीडिया पर आरसीबी की टीम को ट्रोल भी किया जा रहा है लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एबी डी विलियर्स के नन्हे से बेटे ने एक ऐसा मैसेज दिया है जिसे हर किसी को देखना चाहिए।

Advertisement

इस छोटे से बच्चे ने आरसीबी की हार के बाद दुनिया को ये बताने की कोशिश की है कि मैच जीतने से भी ज्यादा ज़रूरी है कि आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और खेल का आनंद लें। छोटे डी विलियर्स का ये मैसेज एबी डिविलियर्स की पत्नी डेनियल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

Advertisement

डैनियल डी विलियर्स ने इस पोस्ट में अपने दोनों बेटों की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "हमारे छोटे एबी ने आज रात मुझे ये याद रखने के लिए कहा कि इस खेल में सिर्फ जीतना ही सबकुछ नहीं है, ये सबकुछ खेल का आनंद लेने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बारे में है। उन्होंने अपने पिता से ये शब्द सीखे। मुझे लगता है कि मैं इससे बेहतर नहीं कह सकती। मैं एक गर्वित पत्नी हूं और एक गर्वित मम्मी हूं।”

पत्नी डैनियल की इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एबी डिविलियर्स ने भी इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन देते हुए कमेंट किया और लिखा, "मैं दोबारा कहूंगा, ये खेल सिर्फ जीतने के बारे में नहीं है, बल्कि इस खेल का आनंद लेना और हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देना महत्वपूर्ण रहा है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार