Abu Dhabi Knight Riders vs Dubai Capitals, ILT20 Dream 11 Team

Advertisement

ILT20 का 22वां मुकाबला अबू धाबी नाइट राइडर्स (Abu Dhabi Knight Riders) और दुबई कैपिटल्स (Dubai Capitals) के बीच सोमवार (30 जनवरी) को शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में अब तक इन दोनों ही टीमों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। पॉइंट्स टेबल पर दुबई कैपिटल्स 7 में से 2 जीत के साथ पांचवें पायदान पर है। वहीं अबू धाबी नाइट राइडर्स सात में से एक भी मैच नहीं जी सकी है।

इस मुकाबले में रोवमैन पॉवेल का कप्तान के तौर पर चुनाव किया जा सकता है। पॉवेल ने 7 मैचों में 266 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 171.61 का रहा है। इस कैरेबियाई खिलाड़ी ने पांच विकेट भी झटके हैं। पॉवेल के अलावा जो रूट और रॉबिन उथप्पा दुबई कैपिटल्स टीम से टॉप पिक होंगे। आंद्रे रसल को उपकप्तान बनाया जा सकता है। रसल के नाम 6 इनिंग में 141 रन दर्ज हैं। रसल ने 4 विकेट चटकाए हैं।

ABD vs DUB: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - सोमवार, जनवरी 30, 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी

ABD vs DUB, Pitch Report

यह मुकाबला शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ों दोनों को ही मदद मिली है। यहां पिछला मुकाबला एमआई एमिरेंट्स और डेजर्ट वाइपर्स के बीच खेला गया था जिसमें डेजर्ट वाइपर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। एमिरेट्स ने 169 रन बनाए थे जिसके बाद वाइपर्स ने यह टारगेट 16.3 ओवर में हासिल कर लिया था।

ABD vs DUB: Where to Watch?

ILT20 लीग के मैच भारतीय फैंस Zee नेटवर्क पर इन्जॉय कर सकते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर भी मैच प्रसारित किया जाएगा।

ABD vs DUB Dream11 Team

विकेटकीपर - रॉबिन उथप्पा
बल्लेबाज- रोवमैन पॉवेल (कप्तान), जो रूट, पॉल स्टर्लिंग
ऑलराउंडर - आंद्रे रसेल (उपकप्तान), सुनील नरेन, धनंजय डी सिल्वा
गेंदबाज - लाहिरू कुमारा, आकिफ राजा, अकील हुसैन, मुजीब उर रहमान

Abu Dhabi Knight Riders Probable Playing XI

पॉल स्टर्लिंग, जो क्लार्क (विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन (कप्तान), अकील होसेन, ज़ावर फ़रीद, लाहिरू कुमारा, साबिर अली राव

Dubai Capitals Probable Playing XI

हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), चिराग सूरी, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), यूसुफ पठान, दासुन शनाका, सिकंदर रज़ा, फ्रेड क्लासेन, एडम ज़म्पा, जेक बॉल, आकिफ राजा

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार