आईपीएल 2021 के 44वें मुकाबलें में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने मैच जीतने के लिए 135 रनों का लक्ष्य दिया है। सीएसके के गेंदबाज़ों के सामने हैदराबाद के बल्लेबाज़ बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए और सिर्फ7 विकेट गंवाकर सिर्फ 134 रन ही बना सके।

Advertisement

हालांकि, इस दौरान निचले क्रम के बल्लेबाज़ अब्दुल समद के बल्ले से कुछ शानदार स्ट्रोक देखने को मिले और 18 रन की अपनी छोटी सी पारी के दौरान उन्होंने एक ऐसा छक्का लगाया जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समद ने ये छक्का तेज़ गेंदबाज़ जोश हेज़लवुड की गेंद पर लगाया।

Advertisement

माही ने हेज़लवुड को हैदराबाद की पारी का 15वां ओवर डालने के लिए बुलाया और उन्होंने स्ट्राइक पर मौजूद समद को पहली ही गेंद ओवरपिच कर दी जिसे 19 साल के इस बल्लेबाज़ ने बिल्कुल सीधे बल्ले से छक्के के लिए खेल दिया। ये छक्का इतना शानदार था कि आप इसे बार-बार देखना चाहेंगे।

हालांकि, इसके बाद समद को आउट भी हेज़लवुड ने ही किया। हेज़लवुड ने समद को प्वाइंट पर खड़े मोईन अली के हाथों कैच करवा कर हैदराबाद को एक और बड़ा झटका दे दिया। समद के आउट होने के बाद हैदराबाद की पारी संभल नहीं पाई और सिर्फ 134 रन ही बन पाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार