जयपुर, 24 सितम्बर| सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद के 75 रनों की पारी की बदौलत तमिलनाडु ने मंगलवार रात यहां विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-सी के मैच में राजस्थान को छह विकेट से मात दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाज करने उतरी मेजबान टीम निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 261 रन ही बना पाई। तमिलनाडु ने इस लक्ष्य को चार विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम की शुरुआत खराब रही और उसने 14 के कुल योग पर ही पहला विकेट खो दिया। नारायण जगनदेशन महज सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

Advertisement

इसके बाद, दूसरे विकेट के लिए मुकुंद और बाबा अपराजित के बीच 114 रनों की साझेदारी हुई। मुकुंद को 75 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजकर इस साझेदारी को खलील अहमद ने तोड़ा।

अपराजित (52) के आउट होने से तमिलनाडु का स्कोर 3 विकेट पर 158 रन हो गया। हालांकि, कप्तान दिनेश कार्तिक (52) और शाहरुख खान (48) ने 100 रनों की दमदार साझेदारी करते हुए अपनी टीम की जीत दिला दी।

मेजबान टीम के लिए तीन गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले, राजस्थान की टीम की शुरुआत भी बेहद खराब रही और उसने महज 43 के कुल योग पर चार विकेट खो दिए। पांचवें विकेट के लिए अशोक मनेरिया (35) और अर्जित गुप्ता (77) के बीच 87 रनों की साझेदारी हुई।

Advertisement

मनेरिया के आउट होने के बाद अर्जित ने राहुल चहर के साथ 62 रन जोड़े और टीम को सम्मानजक स्कोर तक पहुंचाया। अनिकेत चौधरी चार रन बनाकर नाबाद रहे।

मेहमान टीम के लिए के विग्नेश ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। एम.मोहम्मद और साई किशोर ने दो-दो विकेट लिए। टी नाटराजन को एक विकेट मिला।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार