गुजरात टाइटंस के खिलाफ मंगलवार (4 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए युवा बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (Abishek Porel) ने आईपीएल डेब्यू किया। अभिषेक ने इस मुकाबले में बल्लेबाजी में 11 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 20 रन की पारी खेली औऱ राशिद खान की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। इस दौरान एक गेंद उनके हेलमेट की ग्रिल पर लगी, जिसके चलते थोड़ी देर के लिए मुकाबला रोका गया। 

Advertisement

अल्जारी जोसेफ द्वारा डाले गए पारी के 11वें ओवर की चौथी गेंद पर अभिषेक ने शानदार छक्का जड़ा। इसकी अगली गेंद जोसेफ ने शॉर्ट डाली जो 20 साल के इस बल्लेबाज के हेलमेट के ग्रिल पर जाकर लगी। इसके बाद कन्कशन चेक करने के लिए फिजियो मैदान पर आए औऱ मैच कुछ देर तक रूका। 

Advertisement

अभिषेक के हेलमेट पर गेंद लगने के बाद जोसेफ ने खेल भावना नहीं दिखाई। जोसेफ बल्लेबाज से बिना उनका हाल पूछे ही वापस नॉन स्ट्राईकर छोर की तरफ चले गए। 

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत की जगह अभिषेक को टीम में शामिल किया था। बंगाल के लिए खेलने वाले पोरेल के पास इससे पहले सिर्फ 3 टी-20 मैच खेलने का अनुभव था। पोरेल इस मुकाबले में दिल्ली के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे हैं।      

अल्जारी जोसेफ ने इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के चार ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। जोसेफ ने लगातार दो गेंद पर दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर और राइली रुसो को आउट किया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार