Afghanistan vs India, 1st T20I: भारत के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने रविवार (13 सितंबर) को अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में तूफानी पारी से इतिहास रच दिया। अभिषेक ने 32 गेंदों में 82 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के जड़े।
तोड़ा आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड
अपनी इस पारी के दौरान अभिषेक ने टी-20 क्रिकेट में अपने 6000 रन पूरे कर लिए। वह टी-20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 6000 रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।अभिषेक ने 3420 गेंदों में अपने 6000 टी-20 रन पूरे किए और इस लिस्ट में आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 3550 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था।
सबसे तेज से 6000 T20 रन (गेंदों के हिसाब से)
3386 फिन एलन
3420 अभिषेक शर्मा *
3550 आंद्रे रसेल
3681 टिम डेविड
3857 विल जैक्स/ फिल सॉल्ट
रोहित शर्मा की बराबरी की
अभिषेक शर्मा ने फजलहक फारूकी द्वारा डाले गए पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा। बतौर भारतीय एक टी-20 इंटरनेशनल मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा बार छक्के जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। 12वीं बार यह कारनामा कर उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी की।
Also Read: LIVE Cricket Score
इस मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और 18 रन के कुल स्कोर पर संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लगा। जिसके बाद अभिषेक ने ईशान किशन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए तूफानी साझेदारी की और 52 गेंदों में 121 रन जोड़े।