Abhishek Sharma Record: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के स्टार ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने बीते सोमवार, 19 मई को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के 61वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ महज़ 20 गेंदों पर 4 चौके और 6 छक्के की मदद से 59 रनों की तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि उन्होंने इंग्लिश क्रिकेटर जोस बटलर (Jos Buttler) का एक रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिया है।

Advertisement

अभिषेक शर्मा ने तोड़ा जोस बटलर का महारिकॉर्ड

Advertisement

24 वर्षीय अभिषेक ने जिस तरह इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 295 की स्ट्राइक रेट से विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेलते हुए अपनी टीम की जीत में अहम योगदान किया उसके लिए उन्हें LSG vs SRH मुकाबले के बाद 'प्लेयर ऑफ द मैच' के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। बता दें कि इसी के साथ अब अभिषेक शर्मा IPL मुकाबलों में अपनी टीम के द्वारा 200 से ज्यादा रन चेज़ करते हुए सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

उन्होंने तीसरी बार ये कारनामा किया है जिसके साथ ही उन्होंने जोस बटलर, संजू सैमसन और यूसुफ पठान जैसे दिग्गजों को इस रिकॉर्ड लिस्ट में पछाड़ा है।

साल 2024 के बाद से बतौर भारतीय सबसे ज्यादा छक्के

ये भी जान लीजिए कि अभिषेक शर्मा साल 2024 के बाद से टी20 फॉर्मेट में अब तक बतौर भारतीय खिलाड़ी सबसे ज्यादा छक्के जड़ चुके हैं। उन्होंने 54 इनिंग में 132 छक्के जड़ते हुए ये कारनामा किया है। उनके बाद इस लिस्ट में तिलक वर्मा का नाम दर्ज हैं जिन्होंने बतौर भारतीय 42 इनिंग में 79 छक्के ठोकने का कारनामा किया है।

Advertisement

IPL 2025 में ऐसा रहा अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन

ये भी जान लीजिए कि IPL के मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद कुल 12 मुकाबले खेल चुकी है जिसके बाद अभिषेक शर्मा ही ऑरेंज आर्मी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 12 मैचों की 11 इनिंग में 33.90 की औसत और 192.26 की स्ट्राइक रेट से 373 रन बनाते हुए ये कारनामा किया है। बता दें कि इस दौरान उन्होंने एक सेंचुरी और दो हाफ सेंचुरी भी ठोकी है।

SRH ने 6 विकेट से जीता मैच

Advertisement

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में मिचेल मार्श (65), एडेन मार्कराम (61) और निकोलस पूरन (45) की शानदार पारियों के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 205 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में सनराइजर्स के लिए अभिषेक शर्मा (59), हेनरिक क्लासेन (47), ईशान किशन (35), और कामिन्दु मेंडिस (32) ने गज़ब की पारी खेली जिसके दम पर SRH ने 18.2 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर 206 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 6 विकेट से जीत प्राप्त कर ली।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार