Abhishek Sharma Record: टी20 एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का छठा मुकाबला भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच रविवार, 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) पाकिस्तानी गेंदबाज़ों की धुलाई करके इतिहास रच सकते हैं। अभिषेक के पास शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का एक बड़ा टी20I रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 25 वर्षीय अभिषेक भारत के लिए अब तक 18 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 33.23 की औसत और 193.49 की स्ट्राइक रेट से 565 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 44 चौके और 44 छक्के ठोके।

Advertisement

यहां से अगर अभिषेक दुबई के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ एक छक्का भी लगाते हैं तो भी वो पूर्व भारतीय खिलाड़ी शिखर धवन को पछाड़ते हुए बतौर लेफ्टी टीम इंडिया के लिए टी20I के एक कलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे। जान लें कि अभिषेक साल 2025 में भारत के लिए 6 इनिंग में 25 छक्के ठोक चुके हैं। वहीं शिखर धवन ने साल 2018 में भारत के लिए 17 इनिंग में 25 छक्के जड़ने का कारनामा किया था। 

एक कलेंडर ईयर में भारत के लिए टी20I में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज़

शिखर धवन - 17 इनिंग में 25 छक्के (साल 2018)

अभिषेक शर्मा- 5 इनिंग में 25 छक्के (साल 2025)

Advertisement

यशस्वी जायसवाल - 14 इनिंग में 22 छक्के (साल 2023)

तिलक वर्मा - 5 इनिंग में 21 छक्के (साल 2024)

इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि 25 साल के अभिषेक साल 2025 में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 6 इनिंग में 25 छक्के जड़ते हुए ये कारनामा किया है। उनके बाद इस लिस्ट में ऋषभ पंत का नाम आता है जिन्होंने 9 इनिंग में 22 छक्के मारे हैं। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि दुबई के मैदान पर धूम मचाकर अभिषेक ये शिखर धवन का महारिकॉर्ड अपने नाम कर पाते हैं या नहीं। 

Advertisement

टी20 एशिया कप 2025 के लिए ऐसा है भारत और पाकिस्तान का पूरा स्क्वाड

भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान टीम: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद, हुसैन तलत, हसन अली, खुशदिल शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार