Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने क्राइस्टचर्च टी20 (NZ vs IND 2nd T20) एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड बना दिया जो कि आज तक T20I में दुनिया का कोई दूसरा क्रिकेटर नहीं बना सका। उन्होंने Team India के पावरप्ले में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ मैट हेनरी (Matt Henry) को एक मॉन्स्टर छक्का लगाकर इतिहास रचा।

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास: 26 वर्षीय अभिषेक T20I इतिहास के ऐसे पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने पावरप्ले में ही छक्कों की सेंचुरी पूरी कर ली। भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा, जो कि हिटमैन के नाम से मशहूर हैं। वो भी ये मुकाम हासिल नहीं कर पाए। उन्होंने अपने करियर के दौरान T20I के पावरप्ले में 98 छक्के मारे। न्यूजीलैंड के लीज़ेंड मार्टिन गप्टिल (टी20 इंटरनेशनल के पावरप्ले में 97 छक्के) भी ये आंकड़ां छूने से दूर रह गए थे।

T20I में पहले 6 ओवरों (पावरप्ले) में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़

  • अभिषेक शर्मा – 100* छक्के (हर 7.77 गेंद पर एक छक्का)
  • रोहित शर्मा – 98 छक्के (हर 17.05 गेंद पर एक छक्का)
  • मार्टिन गप्टिल – 97 छक्के (हर 16.58 गेंद पर एक छक्का)
  • पॉल स्टर्लिंग – 94 छक्के (हर 21.03 गेंद पर एक छक्का)
  • क्विंटन डी कॉक – 87 छक्के (हर 15.80 गेंद पर एक छक्का)

बताते चलें कि क्राइस्टचर्च टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत हासिल करने के लिए 181 रनों का लक्ष्य रखा है। इसके जवाब में खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 8 ओवर में 2 विकेट खोकर 54 रन जोड़ लिए हैं। मैदान पर अभिषेक शर्मा (19 गेंदों पर 26 रन) और श्रेयस अय्यर (06 गेंदों पर 04 रन) की जोड़ी मौजूद है।

देखें प्लेइंग XI

न्यूजीलैंड: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार