Abhishek Sharma Record: भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) से जुड़ी एक बेहद ही बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, आईसीसी ने बुधवार, 01 अक्टूबर को खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग और रेटिंग जारी कर दी है जिसके अनुसार अभिषेक शर्मा फिर से टी20 इंटरनेशनल के नंबर-1 बल्लेबाज़ बन गए हैं। इतना ही नहीं, अभिषेक ने इतिहास रचते हुए टी20I की बेस्ट रेटिंग (931) भी हासिल की है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। जान लें कि आईसीसी ने खुद अपने आधिकारिक बयान में ये जानकारी दी है अभिषेक शर्मा की टी20I में बेस्ट रेटिंग 931 थी, जो कि दुबई में श्रीलंका के खिलाफ हुए मुकाबले के बाद उन्हें मिली थी। इस रेटिंग के साथ उन्होंने इंग्लिश क्रिकेटर डेविड मलान (919 रेटिंग) का रिकॉर्ड तोड़ा और वो टी20I की बेस्ट रेटिंग हासिल करने वाले खिलाड़ी बन गए।

Advertisement

इसके अलावा आईसीसी के अनुसार मौजूदा समय में दुनिया के नंबर-1 टी20I बल्लेबाज़ भी अभिषेक शर्मा ही हैं जो कि 926 रेटिंग पॉइंट्स के साथ आईसीसी टी20I रैंकिंग्स में पहले पायदान पर मौजूद हैं।

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंग्लिश क्रिकेटर फिल साल्ट हैं जिनकी रेटिंग पॉइंट्स 844 रन है। बता दें कि भारत के युवा बल्लेबाज़ तिलक वर्मा भी 819 रेटिंग पॉइंट्स के साथ इस खास लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद है।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर अभिषेक शर्मा के टी20I करियर की तो ये 25 साल का बल्लेबाज़ देश के लिए अब तक 24 मुकाबले खेल चुका है जिसमें उन्होंने 2 सेंचुरी और 5 हाफ सेंचुरी ठोकते हुए 849 रन बनाए। इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि यूएई में खेले गए एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में तो अभिषेक ने अपनी बल्लेबाज़ी से धमाल ही मचा दिया और सर्वाधिक रन बनाते हुए 7 इनिंग में 44.85 की औसत से 314 रन ठोके। यही वज़ह आईसीसी की ताजा रैंकिंग्स में अभिषेक को इतना फायदा हुआ है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार