India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final: भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिय़ा। खिताबी मुकाबले में फॉर्म में लौटे अभिषेक ने 21 गेंदों में 52 रन की पारी खेली, जिसमें छह चौके औऱ तीन छक्के जड़े। 

Advertisement

दूसरा सबसे तेज शतक

Advertisement

बतौर भारतीय टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के मामले में अभिषेक संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर केएल राहुल की बराबरी की है, जिन्होंने 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ 18 गेंदों में पचासा जड़ा था। 

रोहित शर्मा की बराबरी की

टी-20 वर्ल्ड कप की एक पारी में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं। कीवी गेंदबाजों के खिलाफ  अपनी इस पारी में पावरप्ले में अभिषेक ने 19 गेंदों में 51 रन बनाए। इससे पहले रोहित शर्मा ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पावरप्ले में 21 गेंदों में 51 रन बनाए। 

बता दें कि इससे पहले टूर्नामेंट में अभिषेक का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा था लेकिन इस अहम मुकाबले में उन्होंने अहम पारी खेली। अभिषेक ने 8 पारी में 141 रन के साथ अपना वर्ल्ड कप खत्म किया, जिसमें दो अर्धशतक लगाए। 

Advertisement

टीमें 

भारत (प्लेइंग इलेवन): सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम सेफ़र्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार