T20 World Cup 2026 May Witness 5 World Records: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होन वाला है। सबसे छोटे फॉर्मेट के इस टूर्नामेंट में इस बार 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं ऐसे में कई रिकॉर्ड बनते और टूटते नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं 5 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड जो आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में बन सकते हैं।
T20I में सबसे तेज 100 छक्के
भारत के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल में 38 मैच की 37 पारियों में 88 छक्के जड़े हैं। अगर अगली चार पारियों में वह 12 छक्के जड़ लेते हैं टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। फिलहाल यह कीर्तिमान वेस्टइंडीज के एविन लुईस के नाम दर्ज है, जिन्होंने इसके लिए 42 पारियां खेली थी।
टी-20 इंटरनेशनल में 200 विकेट
अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर और कप्तान राशिद खान के नाम टी-20 इंटरनेशनल में 111 पारियों में 187 विकेट दर्ज हैं। अगर टूर्नामेंट में वह 13 विकेट चटकाने में कामयाब होते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे।
टी-20 में 700 विकेट
राशिद ने टी-20 क्रिकेट में 515 मैच की 510 पारियों में 696 विकेट लिए हैं। 4 विकेट हासिल करते ही वह टी-20 क्रिकेट में 700 विकेट चटकाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे।
T20I में सबसे तेज 200 छक्के
यूएई के कप्तान और स्टार बल्लेबाज मुहम्मद वसीम ने टी-20 इंटरनेशनल में 93 पारियों में 190 छक्के जड़े हैं। अगर वह टूर्नामेंट में 10 छक्के जड़ लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशल में सबसे तेज 200 छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। इस फॉर्मेट में उनसे ज्यादा छक्के पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (205) ने लगाए हैं। रोहित ने 149 पारियों में 200 छक्के पूरे किए थे। रोहित को ऑलटाइम लिस्ट में पछाड़ने के लिए उन्हें 16 छक्के जड़ने होंगे।
सबसे तेज 12000 T20 रन
Also Read: LIVE Cricket Score
पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम ने टी-20 क्रिकेट में 342 मैच की 331 पारियों में 11814 रन बनाए हैं। उनके पास टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 12000 रन बनाने का मौका होगा। फिलहाल यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है, जो 343 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचे थे।