Abhishek Sharma Unwanted Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का एलिमिनेटर मुकाबला बीते बुधवार, 27 मई को मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में खेला गया था जहां राजस्थान रॉयल्स की टीम (Rajasthan Royals) ने 243 रन डिफेंड करके सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 47 रनों से धूल चटाई। गौरतलब है कि इस मुकाबले में SRH के तूफानी सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) सिर्फ दो गेंद ही मैदान पर टिक पाए और बिना कोई रन बनाए आउट होकर पवेलियन लौटे। यही वज़ह है उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

Advertisement

सबसे पहले ये जान लीजिए कि अभिषेक शर्मा ने साल 2025 के IPL में अपनी बैटिंग से काफी प्रभावित किया और SRH के लिए 15 मैचों में 40.21 की औसत और 204.72 की स्ट्राइक रेट से 563 रन ठोके। इस दौरान उन्होंने एक सेंचुरी और चार हाफ सेंचुरी भी लगाई। हालांकि इसी बीच वो अपनी तीन पारियों में जीरो के स्कोर पर आउट हुए। यही वज़ह है वो अब एक कैलेंडर ईयर में टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक बार जीरो पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं।

Advertisement

अभिषेक साल 2025 में अब तक 28 टी20 मैचों में कुल आठ बार जीरो पर आउट हो चुके हैं और उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर ये शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित साल 2018 में 32 टी20 मैचों में 6 बार जीरो पर आउट हुए थे।  

एक कैलेंडर ईयर में T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज़

  • अभिषेक शर्मा — 8 बार (2026, 28 पारियां)*
  • रोहित शर्मा — 6 बार (2018, 32 पारियां)
  • संजू सैमसन — 6 बार (2024, 32 पारियां)

इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि अभिषेक साल 2026 में टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए हैं। उनके बाद इस अनचाही रिकॉर्ड लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कूपर कोनोली हैं, जो कि 27 मैचों में पांच बार बिना खाता खोले आउट होकर पवेलियन लौटे।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऐसा रहा मैच का हाल: इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी (29 गेंदों पर 97 रन) और ध्रुव जुरेल (21 गेंदों पर 50 रन) की तूफानी पारियों के दम पर 243 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे थे जिसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 19.2 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 196 रन बनाकर ऑल आउट हुई। इस तरह राजस्थान ने 47 रनों के बड़े अंतर से ये मुकाबला जीता और क्वालीफायर-2 का अपना टिकट पक्का किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार