साउथैम्पटन, 13 अगस्त| पाकिस्तान ने यहां द एजेस बाउल मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को पहले सत्र का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली ने टॉस जीत बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले मैच में बेहतरीन शतकीय पारी खेलने वाले शान मसूद को जेम्स एंडरसन ने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर ही एलबीडब्ल्यू कर दिया। मसूद पांच गेंदों पर सिर्फ एक रन ही बना पाए।

Advertisement

इसके बाद आबिद अली और कप्तान ने पारी को संभाला। इस बीच आबिद को जीवनदान भी मिला। क्रिस वोक्स की गेंद पर रोरी बर्न्सं ने स्लिप में आबिद का कैच छोड़ दिया था।

Advertisement

इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज संघर्ष करते तो दिखे लेकिन आबिद और अजहर ने किसी तरह अपना विकेट बचाए रखे। भोजनकाल की घोषणा होने में 10 मिनट का समय ही बाकी था कि बारिश आ गई और अंपायरों ने पहले सत्र की समाप्ति का ऐलान कर दिया।

आबिद 72 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 33 रन बनाकर खड़े हुए हैं जबकि अजहर ने 65 गेंदों पर एक चौके की मदद से 20 रन बना लिए हैं। दोनों के बीच अभी तक दूसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

इंग्लैंड ने अपने चार गेंदबाजों- एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, सैम कुरैन, वोक्स को आजमाया है जिसमें से एंडरसन ही अभी तक उसे सफलता दिला पाए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार