Abrar Ahmed vs Mark Wood: मुल्तान टेस्ट मैच के चौथे दिन जेम्स एंडरसन ने अबरार अहमद को बेन डकेट के हाथों कैच आउट कराया। आउट होने से पहले अबरार अहमद (Abrar Ahmed) ने शानदार कैमियो खेला था। अबरार अहमद ने 141.67 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 17 रन बनाए। उनकी इस पारी ने बेजान पाकिस्तान की बैटिंग में जान डालने का काम किया।

Advertisement

अबरार अहमद की बैटिंग में गौर करने वाली बात ये थी कि मार्क वुड द्वारा फेंके गए 96वें ओवर की दूसरी, चौथी और पांचवी गेंद पर उन्होंने शानदार चौका जड़ा था। एक पल के लिए मार्क वुड को भी यकीन नहीं हुआ कि चश्मा लगाए हुए ये छोटा सा बच्चा उनकी तेज रफ्तार भरी गेंदों की कैसे धुलाई कर रहा है। हालांकि, जेम्स एंडरसन ने अबरार अहमद की पारी पर विराम लगा दिया।

Advertisement

आउट होने के बाद हताशा में अबरार अहमद अपना सिर नीचे करके खड़े हो जाते है।  वहीं अगर मैच की बात करें तो इंग्लैंड टीम पहली पारी में 51.4 ओवर में 281 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद ने चमके थे। अबरार ने अपने डेब्यू मैच में 7 विकेट लिए थे। 

पाकिस्तान की टीम भी पहली पारी में कुछ खास नहीं कर सकी और 202 रन ही बना सकी। जैक लीच ने 4 विकेट झटके। पहली पारी में 79 रनों की बढ़त बनाकर इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में 275 रन बनाए। पाकिस्तान को इस मुकाबले को जीतने के लिए 355 रनों का टारगेट मिला था। खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 248 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार