The Hundred 2026: द हंड्रेड 2026 के ओपनिंग मुकाबले में मंगलवार (21 जुलाई) को केनिंग्टन ओवल में एमआई लंदन और सनराइजर्स लीड्स की टीमें आमने-सामने थीं। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन कव्या मारन की टीम सनराइजर्स लीड्स की ओर से पाकिस्तान के स्टार स्पिनर अबरार अहमद ने इस टूर्नामेंट में अपना डेब्यू किया और अपने बेखौफ अंदाज से हर किसी का ध्यान खींच लिया।

Advertisement

सनराइजर्स लीड्स की टीम उस समय मुश्किल में थी। तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन लगातार दो गेंदों पर कप्तान जैक क्रॉली (13 रन) और बेनी हॉवेल (0) को आउट कर चुके थे। वह हैट्रिक से सिर्फ एक गेंद दूर थे और आखिरी बल्लेबाज के रूप में अबरार अहमद क्रीज पर आए। ऐसे में सभी को लगा कि अबरार सिर्फ विकेट बचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन उन्होंने बिल्कुल उल्टा कर दिया।

ग्लीसन की हैट्रिक गेंद पर अबरार अहमद ने ऑफ स्टंप से बाहर निकलकर बेखौफ अंदाज में बल्ला घुमाया और गेंद को बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से सीधे छक्के के लिए भेज दिया। पहली ही गेंद पर लगाया गया यह शानदार सिक्स देखकर मैदान में मौजूद दर्शक झूम उठे, जबकि ग्लीसन की हैट्रिक का सपना वहीं टूट गया। निराश ग्लीसन ने अपना चेहरा दोनों हाथों से ढक लिया और यह पल सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया।

VIDEO:

हालांकि अबरार की यह शानदार एंट्री उनकी टीम को जीत नहीं दिला सकी। सनराइजर्स लीड्स की पूरी टीम 143 रन पर सिमट गई। जवाब में एमआई लंदन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 88 गेंदों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और सात विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि द हंड्रेड 2026 में सनराइजर्स लीड्स द्वारा पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को साइन किए जाने को लेकर पहले से ही काफी चर्चा चल रही थी। भारतीय क्रिकेट फैंस के बीच इस फैसले पर बहस भी हुई, लेकिन मैदान पर अबरार ने अपने डेब्यू की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर सभी का ध्यान अपनी ओर जरूर खींच लिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार