Abu Dhabi T10 Final: अबुधाबी टी10 लीग के खिताबी मुकाबले में नॉर्दर्न वॉरियर्स (Northern Warriors) ने दिल्ली बुल्स (Delhi Bulls) को 8 विकेट से हरा दिया है। शेख जायद स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में शानदार खेल खेलते हुए निकोलस पूरन की टीम ने इतिहास रचने में कामयाबी पाई है।

Advertisement

नॉर्दर्न वॉरियर्स के लिए इस मैच में शुरुआत से ही सबकुछ बेहतर रहा और उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली बुल्स की टीम कुछ खास नहीं कर सकी और  10 ओवरों में 9 विकेट पर 81 रन ही बना सकी। महेश थेसाना ने 2 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए।

Advertisement

मामूली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी नॉर्दर्न वॉरियर्स की टीम ने इस फाइनल मुकाबले को 8.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर जीत लिया। नॉर्दर्न वॉरियर्स के लिए वसीम मोहम्मद ने 3 चौके और एक छक्के की मदद से 22 गेंद में 27 रन बनाए वहीं कप्तान निकोलस पूरन ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 9 गेंद में 12 रन का योगदान दिया। लेंडल सिमंस 12 गेंद में 14 और रोवमैन पॉवेल 8 गेंद में 16 रन बनाकर नाबाद रहे। 

महेश थेसाना को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया वहीं निकोलस पूरन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। बता दें कि नॉर्दर्न वॉरियर्स ने दूसरी बारी टी10 लीग का खिताब जीता है। इससे पहले 2018 में पख्तूनंस को 22 रन से हरा वह चैंपियन बनी थी। उस समय नॉर्दर्न वॉरियर्स के कप्तान पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन सिंह थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार