इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 की नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड औऱ सूर्यकुमार यादव को रिटेन किया है। खबरों के अनुसार पांच बार की चैंपियन मुंबई ने हार्दिक पांड्या या ईशान किशन में से किसी को भी रिटेन नहीं किया है। फ्रेंचाइजी ने इन दोनों की जगह सूर्यकुमार यादव पर भरोसा जताया है।
रोहित, बुमराह औऱ पोलार्ड का नाम रिटेन लिस्ट में होना तय था, लेकिन मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंच को सूर्यकुमार, हार्दिक या ईशान में से किसी एक को चुनना था। बता दें कि सूर्यकुमार ने मुंबई के लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले तीन सीजन में उन्होंने 1200 से ज्यादा रन बनाए हैं।
आईपीएल 2021 में हार्दिक और ईशान का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था।
बता दें कि आईपीएल 2022 से पहले मेगा ऑक्शन होना है। जिसके लिए मौजूदा आठ टीमों को अधिकतम चार खिलाड़ी रिटेन करने हैं, जिनके नाम की घोषणा मंगलवार (30 नवंबर) को रात 9.30 बजे होगी।
मुंबई इंडियंस के रिटेन किए गए खिलाड़ी: रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव