IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) इंग्लैंड के गेंदबाज मार्क वुड (Mark Wood) की रिप्लेसमेंट के तौर पर बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद (Taskin Ahmed) को आईपीएल 2022 के लिए टीम में शामिल कर सकती है। वुड कोहनी की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं, उन्हें फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन में 7.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। खबरों के अनुसार लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) पूरे सीजन के लिए तस्कीन को टीम में शामिल करना चाहते हैं। बता दें कि तस्कीन ने अब तक आईपीएल में डेब्यू नहीं किया है। 

Advertisement

बांग्लादेश की वेबसाइट कलेर कांथो की खबर के अनसार गौतम गंभीर पूरे सीजन के लिए तस्कीन अहमद को टीम में शामिल करना चाहते हैं। अगर तस्कीन गंभीर के ऑफर को कबूल कर लेते हैं तो उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज दो टेस्ट मैच की सीरीज से पहले भारत के लिए रवाना होना होगा। उन्होंने ने इस ऑफर पर टीम मैनेजमेंट और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से बात करने के लिए कुछ समय मांगा है। 

Advertisement

तस्कीन ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में कुल 33 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम सिर्फ 23 विकेट दर्ज हैं। म का हिस्सा हैं। 

बता दें कि तस्कीन साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम का हिस्सा हैं। फिलहाल वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं। 

लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2022 में अपना पहला मुकाहला 28 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। दोनों ही फ्रेंचाइजी अपना पहला सीजन खेल रही हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार