थाणे, 1 जून (CRICKETNMORE)| बॉलीवुड अभिनेता-निर्माता अरबाज खान को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सट्टेबाजी मामले में पूछताछ के लिए थाणे पुलिस ने समन भेजा है। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। 

Advertisement

पुलिस इंस्पेक्टर राजकुमार कोठमीरे ने कहा कि सुपरस्टार सलमान खान के भाई अरबाज को शनिवार को थाणे एंटी एक्सटोर्शन सेल में प्रस्तुत होने के लिए कहा गया है। 

Advertisement

एक सट्टेबाज सोनू जलान अका सोनू बाटला को कुछ समय पहले गिरफ्तार कर लिया गया और एईसीसी ने आईपीएल सट्टेबाजी मामले में उससे पूछताछ की, जिसके बाद अरबाज को समन भेजा गया। 

सोनू का नाता कई माफिया वालों से बताया जा रहा है। इसमें दाउद इब्राहिम कासकार का नाम भी शामिल है। 

इस मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर राजकुमार ने कहा, "इस मामले की जांच पिछले पांच-छह साल से जारी है और इसमें 500 से 600 करोड़ रुपये का घोटाला होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। हम अरबाज से इस मामले में उनके शामिल होने के बारे में जानना चाहते हैं।"

 
Advertisement

राजकुमार ने यह भी कहा कि सोनू से कुछ फोटो भी मिली हैं, जिसमें अन्य बड़ी फिल्मी हस्तियों के शामिल होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। ऐसे में उन्हें भी समन भेजा जा सकता है। 

पुलिस इंस्पेक्टर राजकुमार के अनुसार, इस पूरे आईपीएल घोटाले में बड़े सट्टेबाज शामिल हैं, जो मुंबई,अहमदाबाद, जयपुर और नई दिल्ली से संचालन कर रहे हैं। 

करीब 10 साल पहले आईपीएल घोटाले का मामला सामने आया था और इसमें सोनू को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान पूछताछ में सामने आया कि वह इस मामले में विश्व की कई बड़ी जानी-मानी हस्तियों के साथ संपर्क में है, जिसमें अरबाज का नाम भी शामिल है।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार