एडिलेड स्ट्राइकर्स ने सिडनी सिक्सर्स को 10 रन से हराकर महिला बिग बैश लीग में अपना पहला खिताब जीत लिया है। इस मैच में स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 147 रन बनाए और सिडनी सिक्सर्स को जीत के लिए 148 रनों का लक्ष्य दिया। बड़े मैच में सिडनी की टीम दबाव नहीं झेल पाई और 20 ओवर में सात विकेट खोकर सिर्फ 137 रन ही बना सकी और 10 रन से मैच हार गई।

Advertisement

स्ट्राइकर्स के लिए इस मैच की हीरो रही कैरेबियाई खिलाड़ी डिएंड्रा डॉटिन जिन्होंने 52 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली और अपनी टीम को निर्धारित 20 ओवरों के बाद 147 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद डॉटिन ने अपने निर्धारित 4 ओवरों में 30 रन देकर 2 विकेट भी चटकाए।

Advertisement

डॉटिन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं, डॉटिन के अलावा कैटी मैक ने भी 31 रनों की पारी खेली। वहीं गेंदबाज़ी में डार्सी ब्राउन ने स्ट्राइकर्स के लिए पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी की और जिस शुरुआत की दरकार थी वो दिलाई। ब्राउन ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

डियांड्रा डॉटिन ने प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के बाद कहा, 'मेरे लिए बहुत मायने रखता है। लंबा सीजन रहा। यहां आए और टीम के साथ अच्छा तालमेल बिठाया। पहली बार BBL के फाइनल में और अच्छा महसूस कर रही हूं। मैं अंत तक टिके रहना चाहती थी, ताकि हम बोर्ड पर अच्छा स्कोर कर सकें।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार