Adil Rashid Injury Update: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार (22 सितंबर) को रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जा रहा है। इसी बीच इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी लेग स्पिनर आदिल राशिद हाथ में लगी चोट के कारण पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इसकी जानकारी दी है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

आदिल राशिद की चोट कितनी गंभीर है और उन्हें यह चोट कैसे लगी, इसे लेकर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से अभी कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 38 वर्षीय राशिद को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते समय गेंदबाजी वाले हाथ में चोट लगी थी। यह मुकाबला 19 सितंबर को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला गया था।

आदिल राशिद मौजूदा इंग्लैंड टीम के सबसे अनुभवी स्पिन गेंदबाजों में से एक हैं। ऐसे में वनडे सीरीज के बीच उनका बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है। श्रीलंका के खिलाफ हालिया तीन मैचों की टी20 सीरीज में भी उन्होंने गेंद से योगदान दिया था। राशिद ने तीन मुकाबलों में 8 ओवर गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए थे और 8.75 की इकॉनमी से रन दिए थे।

आदिल राशिद के बाहर होने के बाद इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए प्लेइंग इलेवन में 22 वर्षीय युवा लेग स्पिनर रेहान अहमद को जगह दी गई है, यानी वह राशिद की जगह टीम के स्पिन विभाग की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे।

पहले वनडे के लिए टीमें
इंग्लैंड (Playing XI): बेन डकेट, टॉम बैंटन, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक्स, रेहान अहमद, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।

श्रीलंका (Playing XI): पथुम निसांका, कामिंडु मेंडिस, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), पवन रत्नायके, चरिथ असलंका, जनिथ लियानगे, दुनिथ वेलालागे, दिलशान मदुंशका, सचिन्दु कोलोम्बेज, असिथा फर्नांडो, दुष्मंथा चमीरा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार