AFG vs ZIM 1st Test: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 504 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की ओर से ब्रेंडन टेलर और कप्तान ब्रायन बेनेट ने शानदार शतकीय पारियां खेलीं। वहीं, दूसरे दिन शुक्रवार (6 नवंबर) का खेल समाप्त होने तक अफगानिस्तान ने अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए थे।

जिम्बाब्वे की पहली पारी दूसरे दिन 504 रन पर समाप्त हुई। टीम के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ब्रेंडन टेलर ने बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 168 गेंदों का सामना करते हुए 131 रन बनाए। वहीं, कप्तान ब्रायन बेनेट ने भी उनका अच्छा साथ निभाया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए बेनेट ने 206 गेंदों में 128 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 137 रनों की शानदार साझेदारी हुई, जिसने जिम्बाब्वे की पारी को मजबूती दी। 

इन दोनों के अलावा जिम्बाब्वे की ओर से वेस्ले मधेवी ने 54 रन बनाए, जबकि ताफदजवा त्सिगा ने 44 और सलामी बल्लेबाज बेन करन ने 42 रनों का योगदान दिया। 

अफगानिस्तान की गेंदबाजी की बात करें तो मोहम्मद सलीम और कैस अहमद ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट हासिल किए। वहीं, जिया-उर-रहमान ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, जबकि जियाउर रहमान और हश्मतुल्लाह शहीदी को एक-एक सफलता मिली।

जिम्बाब्वे की पारी समाप्त होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने भी अच्छी शुरुआत की। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने एक विकेट खोकर 113 रन बना लिए थे। सलामी बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल 114 गेंदों में 55 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे, जबकि दूसरे छोर पर रहमानुल्लाह गुरबाज ने 83 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बना लिए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

अफगानिस्तान की टीम फिल्हाल पहली पारी में जिम्बाब्वे के स्कोर से 391 रन पीछे है और उसके नौ विकेट बाकी है। अब तीसरे दिन अफगानिस्तान की कोशिश अपनी पारी को आगे बढ़ाकर जिम्बाब्वे के बड़े स्कोर के करीब पहुंचने की होगी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार