अफगानिस्तान ए की टीम ने दाम्बुला में खेले गए वनडे ट्राई सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंडिया ए को 4 रन से हराकर एक बड़ा उलटफेर कर दिया। अफगानिस्तान को जीत के लिए 350 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन बारिश के कारण ओवरों की संख्या घटाकर 49 ओवर प्रति पारी कर दिया गया था। हालांकि, दूसरी पारी में एक बार फिर से बारिश आई और उस समय अफगानिस्तान का स्कोर 25.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 177 रन था।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत के लिए बुरी खबर ये थी कि जिस समय खेल रोका गया उस समय डकवर्थ लुईस नियम के तहत अफगानिस्तान की टीम 4 रन से आगे थी और जब बारिश के कारण दोबारा मैच शुरू ना हो सका तो अफगानिस्तान को विजेता घोषित कर दिया गया और तिलक वर्मा की टीम को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय फैंस के लिए ये हार शर्मनाक इसलिए भी रही क्योंकि इंडिया ए ने 349 रन बनाए थे और बारिश के बावजूद भारत को ये मैच जीतना चाहिए था।

Advertisement

अफगानिस्तान के लिए कप्तान इमरान मीर ने 70 गेंदों में नाबाद 75 रन की पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके अलावा बहीर शाह ने भी नॉटआउट रहते हुए कप्तान का बखूबी साथ निभाया और 51 रन बनाए। भारत के लिए अरशद खान और अनुकूल रॉय ने 1-1 विकेट लिया जबकि बाकी गेंदबाज अफगानिस्तान के सामने बेबस नजर आए।

इससे पहले प्रभसिमरन ने 69 गेंदों में 84 रन, गायकवाड़ ने 80 गेंदों में 66 रन और तिलक ने 73 गेंदों में 66 रन की पारी खेली। इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंदो में 44 रन की तूफानी पारी खेली। जिससे इंडिया ए ने 9 विकेट के नुकसान पर 349 रन बनाए। इंडिया ए ने अपने आखिरी 4 विकेट 34 रन के भीतर गवांए। अफगानिस्तान के लिए अब्दुल्ला अहमदज़ई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए। इसके अलावा फ़रमानुल्लाह सफ़ी ने 3  विकेट और इमरान मीर ने 1 विकेट लिया। 

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार