अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम की कप्तानी में बड़ा बदलाव किया है। पूर्व कप्तान हाशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) के इस्तीफे के बाद अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह (Rahmat Shah) को टेस्ट और वनडे टीम का नया कप्तान बनाया गया है। वहीं स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

Advertisement

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने बुधवार (22 जुलाई) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टेस्ट और वनडे टीम के लिए नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। हाशमतुल्लाह शाहिदी के कप्तानी पद छोड़ने के सिर्फ एक दिन बाद बोर्ड ने अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह को दोनों फॉर्मेट की कमान सौंप दी है।

बोर्ड ने कप्तानी के साथ-साथ उपकप्तान का भी ऐलान किया है। स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को टेस्ट और वनडे टीम का नया उपकप्तान बनाया गया है। अब रहमत शाह और गुरबाज मिलकर अफगानिस्तान की टीम की अगुवाई करेंगे।

दोनों खिलाड़ी अपनी नई जिम्मेदारी की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ 5 अगस्त से खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से करेंगे। इस सीरीज में अफगानिस्तान की नजर नए नेतृत्व के साथ शानदार प्रदर्शन करने पर होगी।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को उम्मीद है कि रहमत शाह की कप्तानी और गुरबाज की उपकप्तानी में टीम आगे भी लगातार बेहतर प्रदर्शन करेगी। पिछले कुछ सालों में अफगानिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है और बोर्ड चाहता है कि यह सफर नए नेतृत्व के साथ और मजबूत हो।

Also Read: LIVE Cricket Score

रहमत शाह लंबे समय से अफगानिस्तान के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं। वहीं गुरबाज भी सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से कई बार टीम को शानदार शुरुआत दिला चुके हैं। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों पर अब टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की जिम्मेदारी होगी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार