28 अगस्त,(CRICKETNMORE)। गुलबद्दीन नाइब और हसमतउल्लाह शहीदी के शानदार अर्धशतकों की बदलौत अफगानिस्तान ने सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान पर खेले गए पहले वनडे में मेजबान आयरलैंड को 29 रनों से हरा दिया। 228 रनों के लक्ष्य के जवाब में आयरलैंड की टीम 48.3 ओवरों में सिर्फ 198 रन ही बना सकी। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम के लिए गुलबद्दीन नाइब और हसमतउल्लाह शहीदी ने शानदार अर्धशतक लगाए।गुलबद्दीन ने 98 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 64 रन बनाए, वहीं हसमतउल्लाह ने 82 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 54 रनों की पारी खेली। जिसकी बदौलत मेहमान टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए। 

Advertisement

आयरलैंड के लिए टिम मुर्तघ ने सबसे ज्यादा चार विकेट हासिल किए। इसके अलावा बॉयड रेकिंन ने तीन, पीटर चेस और एंडी मेकब्रिन ने एक-एक विकेट हासिल किया।

इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की शुरूआत खराब रही और उसके दो विकेट सिर्फ 35 रनों के स्कोर पर ही गिर गए। एंड्रयू बलबीरनी ने (55 रन) औऱ गैरी विल्सन (38) ने मिलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन किसी अन्य बल्लेबाज ने उनका साथ नहीं दिया।  

अफगानिस्तान के लिए आफताब आलम, राशिद खान और मोहम्मद नही ने दो-दो विकेट हासिल किए। वहीं मुजीब उऱ रहमान औऱ गुलबद्दीन नाइब ने एक-एक विकेट हासिल किया। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार