देहरादून, 23 फरवरी (CRICKETNMORE)| हजरतउल्लाह जाजई (नाबाद 162 रन) की रिकॉर्ड पारी के दम पर अफगानिस्तान ने शनिवार को खेले गए दूसरे टी-20 मैच में आयरलैंड को 84 रनों से हरा दिया। अफगानिस्तान ने इसके साथ ही तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 अजेय बढ़त बना ली है। 

Advertisement

अफगानिस्तान ने यहां राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 278 रन का टी-20 क्रिकेट का सर्वोच्च स्कोर खड़ा किया। आयरलैंड की टीम इसके जवाब में निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 194 रन ही बना पाई। 

Advertisement

आयरलैंड के लिए कप्तान पॉल र्स्टलिंग ने 50 गेंदों पर 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से 91 रन की तूफानी पारी खेली। टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनका यह सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। उनके अलावा केविन ओ ब्रायन ने 25 गेंदों पर दो चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 37 रन बनाए। 

स्टर्लिग और केविन ने पहले विकेट के लिए 126 रन की शतकीय साझेदारी की। उनके अलावा शेन गेटकाटे ने 24, सिमी सिह ने नाबाद 17 और स्टअर्ट पोयंटर ने नाबाद 15 रन बनाए। 

अफगानिस्तान की ओर से लेग स्पिनर आदिल राशिद ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। उनके अलावा मुजीब उर रहमान और फरीद मलिक ने एक-एक विकेट लिए। 

इससे पहले, अफगानिस्तान ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 278 रन बनाए जो कि टी-20 के इतिहास में अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। 

Advertisement

इससे पहले, टी-20 क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड आस्ट्रेलिया के नाम था। आस्ट्रेलिया ने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ उसी के घर में तीन विकेट के नुकसान पर 263 रन बनाए थे। 

अफगानिस्तान की ओर से जाजई ने महज 62 गेंदों पर 162 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और नाबाद पवेलियन लौटे। जजई ने बल्लेबाजी के दौरान 16 छक्के और 11 चौके जड़े। 

20 साल के जाजई ने इसके साथ ही क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में दूसरा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में व्यक्तिगत स्कोर के मामले फिंच अभी भी शीर्ष पर काबिज है। फिंच ने पिछले साल जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रनों की पारी खेली थी। 

मात्र अपना चौथा मैच खेल रहे जाजई ने टी-20 की एक पारी में सबसे अधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इससे पहले, सबसे अधिक छक्के दागने का रिकॉर्ड आस्ट्रेलिया के एरोन फिंच के नाम था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2013 में 14 छक्के जड़े थे। 

जाजई के अलावा उस्मान गनी ने 48 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 73 रन बनाए। जाजई और गनी के बीच पहले विकेट के लिए 236 रनों की साझेदारी की, जोकि टी-20 के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। 

Advertisement

इससे पहले आस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच और डी आर्की शॉर्ट ने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले विकेट के लिए 223 रनों की साझेदार की थी।

आयरलैंड के लिए जोशुआ लिटल, बोयड बेंकिन और पीटर चेज ने एक-एक विकेट लिए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार