Afghanistan supports india: पाकिस्तान के खिलाफ भारत को मिली जीत को इंडियन फैंस ने तो सेलिब्रेट किया ही साथ ही अफगानिस्तान फैंस भी भारत की जीत को सेलिब्रेट करने में पीछे नहीं रहे। सोशल मीडिया पर अफगानी फैन से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो टीम इंडिया को सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में अफगानिस्तान फैंस को एकजुट सड़क पर खड़े होकर लास्ट ओवर का लुफ्त उठाते हुए देखा जा सकता है।

Advertisement

दिनेश कार्तिक के आउट होने के बाद जब रविचंद्रन अश्विन बैटिंग के लिए आते हैं तब टीम इंडिया को जीत के लिए 2 बॉल पर 2 रनों की जरूरत होती है। जैसे ही गेंदबाज नवाज वाइड बॉल करते हैं वैसे ही अफगानी फैंस खुशी से झूम उठते हैं।

Advertisement

अफगानी फैंस को खुशी से ताली बजाते और 'अश्विन जिंदाबाद, अश्विन जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए सुना जा सकता है। आखिरी बॉल पर अश्विन के सिंगल लेते ही फैंस का रिएक्शन देखते बनता है। बता दें कि टीम इंडिया ने इस मुकाबले में पाकिस्तान को 4 विकेट से शिकस्त दी थी। अंतिम गेंद तक चले इस मुकाबले में भारत को जीतने के लिए 160 रनों की दरकार थी।

31 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया के लिए रनचेज मुश्किल था लेकिन विराट कोहली के नाबाद 82 और हार्दिक पांड्या के 40 रनों की पारी के बदौलत टीम इंडिया ने लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारत को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में अपना अगला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलना है। वहीं अगर अफगानिस्तान टीम की बात करें तो इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार