23 फरवरी। देहरादून में आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 278 रन बनाए। टी-20 क्रिकेट में किसी टीम के द्वारा बनाया गया यह सर्वोच्च स्कोर है। स्कोरकार्ड

Advertisement

आपको बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान के ओपनर बल्लेबाज हजरतुल्लाह ज़ज़ई ने धमाका किया और शानदार 162 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में हजरतुल्लाह ज़ज़ई ने 16 छक्के और 11 चौके जमाए। 

Advertisement

हजरतुल्लाह ज़ज़ई ने 42 गेंद पर शतक जमाने का कारनामा कर दिखाया। टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जमाने वाले हजरतुल्लाह ज़ज़ई दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा और एरोन फिंच ने 35 गेंद पर शतक जमाने का कारनामा कर दिखाया है।

आपको बता दें कि हजरतुल्लाह ज़ज़ई और उस्मान गनी ने पहले विकेट के लिए 236 रन की पार्टनरशिप की जो टी-20 इंटरनेशनल में किया गया सर्वोच्च रनों के पार्टनरशिप का रिकॉर्ड है। 

इसके साथ - साथ हजरतुल्लाह ज़ज़ई टी-20 इंटरनेशनल में एक पारी में सर्वोच्च स्कोर बनानें वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच ने 172 रन टी-20 इंटरनेशनल में बनाए हैं। 

आपको बता दें कि अपनी 162 रनों की पारी में 16 छक्के लगाकर हजरतुल्लाह ज़ज़ई ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। किसी भी बल्लेबाज ने टी-20 इंटरनेशनल में 16 छक्के एक पारी में नहीं लगाए हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार