15 अक्टूबर। अफगानिस्तान प्रीमियर लीग  के 14वें मैच में काबुल जवानन की टीम के बल्लेबाज हजरतुलह ज़ाज़ाई ने बल्ख लेजेंड के खिलाफ मैच में 12 गेंद पर अर्धशतक जमाकर इतिहास रच दिया। स्कोरकार्ड

Advertisement

टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जमाने में हजरतुलह ज़ाज़ाई ने युवराज सिंह औऱ क्रिस गेल की बराबरी कर ली। युवी औऱ गेल ने भी टी-20 क्रिकेट में 12 गेंद पर अर्धशतक जमाने का कमाल कर दिखाया है।

Advertisement

हजरतुलह ज़ाज़ाई ने 17 गेंद पर 62 रन की धमाकेदार पारी खेली। अपनी पारी में हजरतुलह ज़ाज़ाई ने 4 चौके और 7 छक्के जमाने का कमाल कर दिखाया। स्कोरकार्ड

गौरतलब है कि हजरतुलह ज़ाज़ाई ने एक ओवर में 6 छक्के भी जमाने का कमाल अपनी पारी के दौरान करने में सफल रहे हैं। 

आपको बता दें कि बल्ख लेजेंड की टीम ने काबुल जवानन को 21 रन से हरा दिया। बल्ख लेजेंड ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 244 रन बनाए हैं। बल्ख लेजेंड के तरफ से क्रिस गेल ने 48 गेंद पर 80 रन की पारी खेली है। अपनी पारी में गेल ने 10 छक्के 2 छक्का जमाने का कारनामा कर दिखाया है। स्कोरकार्ड

वहीं काबुल जवानन की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 223 रन ही बना सकी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार