26 फरवरी,(CRICKETNMORE)। जिम्बाब्वे में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप क्वालिफायर से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान और मिडल ऑर्डर बल्लेबाज असगर स्टैनिकजई शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं। 

Advertisement

असगर अपेंडिक्स की सर्जरी के लिए फिलहाल जिम्बाब्वे के एक अस्पताल में भर्ती हैं और वर्ल्ड कप क्वालिफायर के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। उन्हें कम से कम 10 दिन के आराम की सलाह दी गई है। 

Advertisement

असगर की जगह 19 वर्षीय स्पिनन राशिद खान अफगानिस्तान की टीम की कप्तानी करेंगे। अफगानिस्तान अपना पहला मैच 4 मार्च को स्कॉटलैंड के खिलाफ बुलावयो में खेलेगी। 

 

असगर ने अब तक के अपने वनडे करियर में 83 मैचों मे 21.14 की औसत से 1565 रन बनाए हैं।

बता दें कि वर्ल्ड कप क्वालिफायर में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट में जो दो टीमें टॉप पर रहेंगी वो इंग्लैंड में होने वाले 2019 वर्ल्ड कप के क्वालिफाई करेंगी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार