Afghanistan vs UAE T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका के कप्तान औऱ ऑलराउंडर राशिद खान (Rashid Khan) के पास सोमवार (16 फरवरी) को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा जो दुनिया का कोई क्रिकेटर नहीं कर पाया है।

Advertisement

राशिद अगर इस मैच में 1 विकेट हासिल कर लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन जाएंगे। उन्होंने अभी तक टी-20 में 517 मैच की 512 पारियों में 699 विकेट लिए हैं। विकेट के मामले में उनके बाद वेस्टइंडीज के पूर्व गेंदबाज ड्वेन ब्रावो हैं, जिनके नाम 631 विकेट दर्ज हैं।

Advertisement

राशिद ने टी-20 वर्ल्ड कप में 25 पारियों में 40 विकेट लिए हैं औऱ इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में एडम जाम्पा और वानिंदु हसरंगा के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर काबिज हैं। उनके पास इस लिस्ट में दोनों गेंदबाजों को पछाड़ने का मौका होगा।

बता दें कि मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप के पहले दो मैच में राशिद ने कुल 3 विकेट लिए हैं बल्लेबाजी में 20 रन बनाए।

मौजूदा वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है। पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ और दूसरे मैच में साउथ अफ्रीक के खिलाफ रोमांचक मैच में हार का सामना करना पड़ा। वहीं यूएई को दो मैच में एक जीत मिली है औऱ एक हार।

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अफगानिस्तान टीम

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

राशिद खान (कप्तान), इब्राहिम ज़द्रान, रहमानुल्लाह गुरबाज़, मोहम्मद इशाक, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, शाहिदुल्लाह कमाल, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, अब्दुल्ला अहमदज़ई।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार